23 नवंबर 2014 - 10:53
 विमानवाहक पोत बनाने में सक्षम हैं, ईरान

इस्लामी गणतंत्र ईरान की नौसेना के प्रमुख ने कहा है कि तेहरान, नौसेना के प्रयोग के उपकरण निर्यात करने की क्षमता रखता है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान की नौसेना के प्रमुख ने कहा है कि तेहरान, नौसेना के प्रयोग के उपकरण निर्यात करने की क्षमता रखता है।
नौसेना के प्रमुख हबीबुल्लाह सय्यारी ने युद्धक विमान वाहक पोत के निर्माण की क्षमता की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस योग्यता के दृष्टिगत अन्य देशों को नौसेना के उपकरण निर्यात करने में सक्षम हैं।  उन्होंने कहा कि इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता और सशस्त्र सेनाओं के सुप्रीम कमांडर आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई के मार्गदर्शन में आज देश की नौसेना, पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर हो चुकी है।
नौसेना प्रमुख हबीबुल्लाह सय्यारी ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि निर्यात, रक्षामंत्रालय के माध्यम से ही होगा कहा कि जब देश का रक्षा मंत्रालय अन्य देशों के लिए सैन्य उपकरण निर्यात करने का निर्णय करेगा तो इसके लिए सैन्य सामग्री उपलब्ध होगी।  उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार से हम विमान वाहक पोत और पनडुब्बियां बनाने में सफल रहे उसी प्रकार से अन्य आधुनिक उपकरण भी बनाए जा सकते हैं।